फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्रा के साथ शिक्षक के रोमांस का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। एक नामचीन कोचिंग में पढ़ा रहे शिक्षक ने बहला-फुसलाकर एक छात्रा से रोमांस किया। उसे ब्लैकमेल करने के लिए चोरी से एक एप पर वीडियो भी शूट कर लिया। लेकिन जल्दबाजी में वीडियो सेव होने के बजाय शेयर हो गया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित प्रधान मोड के पास नामचीन कोचिंग सेंटर संचालित होता है। यहां करीब अलग-अलग शिफ्ट में करीब 500 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कोचिंग संचालक ने चार शिक्षकों को भी अपने यहां नौकरी दी है। इनमें पूरन राम भी शामिल हैं। वह अंग्रेजी के शिक्षक के रूप में क्षेत्र में काफी अच्छी पहचान रखते हैं और चर्चित भी हैं। इसी बीच आरोपी पूरन राम कोचिंग में आने वाली एक छात्रा को झांसे में ले लिया और मौका मिलने पर उसके साथ रोमांस किया। हालांकि छात्रा ऐसा किन परिस्थितियों में उसके साथ की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन, दोनों के आपत्तिजनक हालत में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले तीन-चार दिनों से वायरल हो गया। इसकी खबर लगते ही छात्रा और उसके परिवार के लोग हैरान हो गए। पीडि़ता के पिता ने घटना के संबंध में बुधवार को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक एप पर चोरी से वीडियो शूट कर रहा था, जिसे सेव करने की बजाय वो जल्दबाजी में शेयर कर दिया। उसे इसकी जानकारी तब हुई जब दो घंटे बाद लोगों ने फोन करना शुरू किया। लेकिन, तब तक यह वीडियो वायरल हो चुका था।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि कहीं ऐसा उसने किसी अन्य छात्रा के साथ तो नहीं किया है।-श्यामजी यादव, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें