थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में अनुसूचित जाति के युवक और महिला की छह लोगों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। हालांकि मामला चार दिन पुराना बताया जा रहा है और पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपसी सुलह-समझौता कर लिया है। पीड़ित के तरफ से कोई तहरीर पर नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि अनुसूचित जाति के युवक के पास कुछ बकाया पैसा रह गया था। इसी मामले को लेकर दुकानदार एवं उसके घर वालों ने चार दिन पूर्व युवक एवं महिला को मारापीटा था। लोगों के बीच-बचाव के आधे घंटे बाद मामला शांत हुआ था। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है और दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो चुका है।