फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रंगदारी मांगने का आरोपी शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह कस्बा निवासी प्रतिष्ठित सराफा अनिल वर्मा एवं उनके पुत्र को दुकान में घुसकर गोली मारने की धमकी देने एवं रंगदारी मांगने के आरोपी शातिर वशिष्ठ राम को पुलिस ने रविवार को पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के पास से घेराबंदी कर धर-दबोचा। उसके पास से तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। मरदह कस्बा निवासी सराफा एवं कपड़े के व्यवसायी अनिल वर्मा की मोबाइल पर फोन करके बसवारी गांव निवासी वशिष्ठ राम ने दुकान में घुसकर पिता -पुत्र को चार दिन के अंदर गोली मारने की धमकी दी थी।
धमकी से भयभीत अनिल वर्मा ने वशिष्ठ राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपराधी की गिरफ्तारी जान -माल की रक्षा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घेराबंदी करके पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ सात आपराधिक मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके साथ इसकी गतिविधियों में संलग्न कई साथियों को चिह्नित कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें