फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पशु अस्पताल का बंद मिला ताला, सीवीओ ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

रेवतीपुर। ताड़ीघाट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही से अस्पताल खुलने और बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन अस्पताल पर ताला लटका रहा, जिससे गंभीरता से लेते हुए सीवीओ ने वहां तैनात एकमात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल पर तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया, जबकि फॉर्मासिस्ट के रिटायर होने से पद रिक्त चल रहा है। ग्रामीणों ने सीवीओ से शिकायत की थी कि यह अस्पताल कभी समय से नहीं खुलता। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार रावत ने बताया कि अस्पताल बंद होने की सूचना सही पाई गई है। वहां तैनात एकमात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नोटिस जारी कर वेतन जारी करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें