फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के वादाखिलाफी से धरने पर बैठे पशु चिकित्सक

विज्ञापन
सदर पशु चिकत्सालय पर घरना देते पशुचिकित्सक। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
प्रादेशिक पशु चिकित्सा संघ के आह्वान पर जिला संघ इकाई के सभी पुश चिकित्सकों ने शनिवार को सदर पशुु चिकित्सालय परिसर में धरना दिया। साथ ही शासन के वादा खिलाफी के चलते कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष डा. सुनील शुक्ला ने कहा कि तीन अक्टूबर 2017 को शासन और संगठन के नेताओं से संपूर्ण मेडिकल पैरेटी, तकनीकी एवं आकस्मिक सेवाएं घोषित करना और कई सेवा शर्त बातचीत में शामिल था। जबकि चार वर्ष से सरकार इस समझौते को लागू करने में हीला-हवाली कर रही है। प्रादेशिक संघ के पदाधिकारियों ने कई बार शासन एवं सरकार को समझौते संबंधित बातों के बारे में पत्राचार कर अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। इस वादाखिलाफी से नाराज होकर प्रदेश के सभी पशु चिकित्साधिकारी मांग पूर्ण होने तक कार्य बहिष्कार के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर महामंत्री डा. संजय कुमार सिंह और सभी पशु चिकित्साधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें