अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की और कृषि मंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद इस समय भयंकर सूखे की चपेट में है। औसत बारिश जो होनी चाहिए उससे भी 120 प्रतिशत कम हुई है। जिसकी वजह से किसानों की धान की खेती पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, बहुत से किसान तो अपनी नर्सरी लगाकर रोपाई नहीं कर पा रहे हैं, और जो थोड़ी बहुत रोपाई किए हैं उसको भी ठीक से पानी नहीं मिल पा रहा हैं। सूखे की वजह से नहरों में पूरी क्षमता के साथ पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार बिजली की समस्या बनी हुई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के अंदर पर्याप्त मात्रा में बिजली सफाई ना होने से सिंचाई भी बाधित हो रही है। इससे किसान काफी परेशान है। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए तथा किसानों का बिजली बिल माफ किया जाए साथ ही किसानों के ऊपर हो रहे राजस्व वसूली या किसी तरह की वसूली को तत्काल बंद किया जाए। इस मौके पर राम आलम सिंह, रोहित सिंह, जुगनू सिंह, सुमेर सिंह, सत्या सिंह, प्रशांत सिंह, मंटू सिंह, शिवम सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।