फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किसानों के पंजीकरण का सत्यापन धीमी, बिचौलिये खरीद रहे धान

विज्ञापन
सेवराई तहसील परिसर में एसडीएम संजय यादव को पत्रक सौंपते भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष भा
विज्ञापन
सेवराई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सेवराई तहसील अध्यक्ष किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को किसानों ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि किसान पंजीकरण सत्यापन के कार्य की गति काफी धीमी है। सिर्फ किसानों को तहसील मुख्यालय पर बुलाया जा रहा है। ऐसे में किसान आर्थिक, मानसिक व शोषण को लेकर चिंतित हैं। किसान का पंजीकरण नहीं होने पर बिचौलिए बहुत कम दर पर धान खरीद कर रहे हैं। पूरे तहसील क्षेत्र में बिचौलिए हावी हो गए हैं। आरोप लगाया कि अधिकतर धान रोज शाम को लादकर गंगा उस पार ले जा रहे हैं। सेवराई माइनर का फाटक आधा टूटा हुआ है। इससे गेहूं की फसल पानी में डूब जाएगी, इसे तत्काल ठीक कराया जाए। धान मानक में होने के बावजूद भी किसानों से प्रति क्विंटल पर पांच से छह किलो काटा जा रहा है, जिससे किसान परेशान होकर बिचौलियों को धान बेचने को विवश हो रहे हैं। किसानों का धान तहसीलवार ही खरीदा जाए। बिचौलियों के हावी होने के कारण सायर, गहमर, भतौरा एवं दर्जनों गांव बिहार बॉर्डर से सटे हुए हैं। यहां का धान सैदपुर व जखनिया तहसील में बिक्री दिखाकर किसानों का अंगूठा वहीं पर लगाया जाता है, जो किसान के में ठीक नहीं है। उन्होंने किसानों के इस धान खरीदारी को लेकर जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की है। एसडीएम संजय यादव ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें