फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाहन ने मारी टक्कर, वीर अब्दुल हमीद पार्क का गेट क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तसवीर के साथ
विज्ञापन

दुल्लहपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पैतृक गांव धामूपुर में स्थित हमीद पार्क के प्रवेश द्वार को अज्ञात वाहन ने रविवार की रात टक्कर मार दिया। इसमें गेट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने शहीद के परिजनों को सूचित किया। शहीद वीर अब्दुल हमीद के बेटे जैनुल हसन ने कहा कि हमें सूचना मिली कि पार्क का गेट टूट गया है। यह समझ से परे है कि आखिर बार-बार शहीद के नाम से जुड़ी चीजों को क्यों नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन को इसपर ध्यान देना चाहिए और जांच करानी चाहिए। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें