फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
खानपुर के अनौनी बाजार में पिकअप बाइक टक्कर के बाद लगी ग्रामीणों की भिड़। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में शुक्रवार को पिकअप के धक्के से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।पुलिस पिकअप को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। सौना गांव निवासी कांता राजभर (44) की सैदपुर स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेकर घर जा रहे थे। अनौनी बाजार में मेहनाजपुर के तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कांता पिकअप में लगे हुक मे फंस गये जिससे वह करीब पचास मीटर तक घसीटते हुए दूर जा गिरे। बाजारवासियों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया की पिकअप को कब्जे में ले लिया गया हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें