फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान की प्रतीक हैं वीरांगना ऊदा देवी : गोपाल

विज्ञापन
सपा कार्यालय समता भवन में ऊदा देवी पासी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते जिलाध
विज्ञापन
गाजीपुर। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में सोमवार को मनाई गई। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की प्रतीक हैं। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि वीरांगना ऊदा देवी पासी जैसी महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को इतिहास में उचित सम्मान तथा स्थान दिया जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खान, अशोक कुमार बिंद, गोपाल यादव, सिकंदर कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें