फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वीर अब्दुल हमीद पीएचसी के बहुरेंगे दिन, सीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। वीर अब्दुल हमीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दिन बहुरेंगे। इस अस्पताल की कमियों को दूर करते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद भी शुरू हो गई है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को अस्पताल भेजकर रिपोर्ट मांगा, जो निरीक्षण करने पहुंचे तो उनका भी माथा ठनक गया। हालांकि उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने को कहा।
विज्ञापन

40 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण वीर अब्दुल हमीद के नाम से किया गया है, जो चार बेड का अस्पताल है। लाखों रुपये की लागत से तैयार इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है, जबकि जननी सुरक्षा एएनएम के हवाले है। नियमित के रूप में चौकीदार दो बजे पीएचसी पर ताला लगा देते हैं। रही बात सुविधा की तो यहां बिजली उपकरण खराब पड़े हैं। जेनरेटर की भी सुविधा नहीं है, जिसे अमर उजाला 12 जुलाई के अंक में पेज नंबर पांच पर चार बेड का है वीर अब्दुल हमीद अस्पताल, सुविधाएं नदारद शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे बुधवार को संज्ञान में लेते हुए डा. देश दीपक पाल ने सीएचसी भदौरा के चिकित्साधीक्षक डॉ. धनंजय आनंद को निरीक्षक करने के साथ रिपोर्ट देने को कहा। इसपर दोपहर में वह निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां के हालत देखकर उनका भी माथा ठनक गया, क्योंकि स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं था। लोगों ने बताया कि शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। बाउंड्री विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार लगा मिला।

अस्पताल परिसर में रखा मिला गोबर, दी चेतावनी
चिकित्साधीक्षक ने प्रभारी डॉक्टर अजीत सत्य देव से जानकारी लीं। उन्होंने अभिलेख आदि भी देखा। निरीक्षण के दौरान पीएचसी परिसर में रखे गोबर को तत्काल हटाने के लिए ग्रामीण को बुलाकर निर्देश दिए। गोबर के टाल को नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अस्पताल की बनवाई जाएगी बाउंड्री
चिकित्साधीक्षक ने बताया कि बाउंड्रीवाल के लिए विभाग के पास कोई बजट नहीं है। जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर बाउंड्रीवाल कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजीत सत्य देव को परिसर में फैली गंदगी की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

सीएमओ के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा का औचक निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों द्वारा परिसर में रखे गोबर को तत्काल हटाने को कहा गया है, नहीं हटाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीएचसी के बाउंड्रीवाल के लिए ग्राम प्रधान बारा से बात की गई है। अन्य समस्याओं के बारे में सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - डॉक्टर धनंजय आनंद, चिकित्साधीक्षक सीएचसी भदौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें