फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली पांच हजार डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। हालांकि बीच में कई केंद्रोे पर टीके खत्म हो गए थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। जिले को पांच हजार डोज मिल गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व कई केंद्रों पर टीके की कमी हो गई थी, लेकिन आसपास के स्वास्थ्य केंद्र जहां पर वैक्सीन का स्टॉक बचा रहा तो वहां से आपूर्ति की गई थी। शासन को भेजे गए मांगपत्र पर पांच हजार डोज जिले को मिली है। जो अगले तीन दिनों के लिए पर्याप्त है। इसका वितरण स्वास्थ्य केंद्रों की जरूरत और मांग के अनुसार सभी ब्लॉकों और स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। उसके खत्म होने से पूर्व ही शासन को पुन: मांग की जाएगी, जिससे टीकाकरण का यह कार्य निरंतर रूप से चल सके। बताया कि 16 जनवरी से शुरु हुए टीकाकरण अभियान में अब तक लक्ष्य 14779 हेल्थ केयर वर्कर के सापेक्ष 11368, 12661 फ्रंटलाइन वर्कर के सापेक्ष 10967 और 45 वर्ष से ऊपर के 189600 के सापेक्ष 88047 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड-19 के गंभीर मरीज जिन्हें भर्ती कराने के लिए जिला अस्पताल में एल-2 वार्ड बनाया गया है उनके लिए शासन के द्वारा 150 वॉयल रेमडीसिविर इंजेक्शन भी जिले को प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की हालत गंभीर हो गई है उन्हें डॉक्टरों के निर्देशन पर यह इंजेक्शन लगाया जाएगा। इसमें पहले दिन 200 मिलीग्राम, दूसरे से पांचवें दिन तक 100 मिलीग्राम और जरूरत पड़ने पर आगे तीन से चार दिन बढ़ाया जा सकता है। शासन ने खुले बाजार में इसकी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और अब इसकी आपूर्ति सिर्फ शासन स्तर पर की जा रही है। शासन द्वारा इस इंजेक्शन की सप्लाई मरीजों की संख्या के आधार पर जिले को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें