गाजीपुर। नियमित टीकाकरण अभियान गर्भवती और धात्री के लिए संजीवनी की तरह रोगों से बचाने का काम करता है। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर आशा, एएनएम, एचवी और स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया। बताया कि आगामी दिनों में तीन चरणों में विशेष नियमित टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशीष राय ने बताया कि नियमित टीकाकरण का विशेष अभियान 9 से 20 जनवरी, 13 से 24 फरवरी एवं 13 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसको लेकर टीकाकरण में लगने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा, एएनएम, सीएचओ, एचवी, स्टाफ नर्स को टीकाकरण कैसे करना है, इनकार करने वाले परिवार को किस प्रकार से समझाना है के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आशाओं द्वारा क्षेत्र में हेड काउंट सर्वे का कार्य दिए गये प्रारूप पर करेगी। जो प्रत्येक परिवारों का होगा। जिसमें वह परिवार के 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण कार्ड, एमसीपी कार्ड के माध्यम से देखते हुए डियु टीका को फार्मेट पर दर्ज करेंगी।
जिसकी निगरानी क्षेत्रीय आशा संगीनी , सीएचओ द्वारा करते हुए संकलित रिपोर्ट स्थानीय एएनएम को उपलब्ध करायेगी। जो उपकेंद्र के तहत सभी आशाओं का संकलित कर ब्लॉक मुख्यालय पर जमा करेगी। आशाओं द्वारा सर्वे कवच पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा। जिसके आधार पर एएनएम अपने आईडी से टीकाकरण के बाद पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करेेंगी।