फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने 458 लोगों को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि गांव में टीमें गई हैं लेकिन लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। इसके पीछे जागरूकता का अभाव कारण माना जा रहा है। टीम ने बुधवार को गरुआ में 60, मलसा में 60, सब्बलपुर खुर्द में 49, राघोपुर में 60, मंझरिया में 10, आलमगंज में 20, रामपुर सलेमपुर में 30, बड़ेसर में 40, करमहरी में 40, खड़ैचा में 60 कुल 429 लोगों को वैक्सीन लगाई। वहीं सीएचसी बरुइन में मात्र नौ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर में 20 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। क्षेत्र में 529 लोगों की जांच की गई। इसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगना है। इसके सापेक्ष लोग इंटरनेट से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर तारीख और समय बुक रहे हैं। लेकिन वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को केंद्र पर 75 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। वहीं जो बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचे उन्हें वापस कर दिया गया। गौरतलब है कि इस 75 वैक्सीन में 45 वर्ष से ऊपर के लोग भी शामिल हैं। इतनी बडी आबादी वाले क्षेत्र में मात्र छह सौ लोगों का भी वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। इस दौरान जेएन शुक्ला, कमला यादव, महेंद्र सिंह, मोहित कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें