फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के नोडल अधिकारी एवं सचिव उत्तर प्रदेश शासन समीर वर्मा ने सोमवार को कोविड-19 के संबंध में विकास भवन के सभागार में बैठक ली। उन्होंने बचाव के लिए प्रतिदिन होने वाले कोरोना टेस्ट, आक्सीजन की उपलब्धत तथा ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभा में गठित टीम की ओर से किए जा रहे वैक्सीनेशन की जानकारी ली। लोगों का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में जितने सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल हैं उनके चिकित्सकों के साथ बैठक करते हुए महामारी से निपटने के लिए पूरी तैयारी करें ताकि किसी भी परिवार को समस्याओं का सामना न करना पड़े। जिले में सभी को मास्क का प्रयोग प्रत्येक दशा में कराना अनिवार्य रहेगा। बिना मास्क के पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ग्रामीण स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों में ईओ नगर पालिका द्वारा प्रति दिन साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार किया जाए। कहा कि जिले में अन्त्येष्टि स्थलों पर कमजोर एवं असहाय व्यक्तियों को 5000 हजार की आर्थिक सहायता दिया जाए। गंगा नदी में किसी के द्वारा शव प्रवाहित नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर विकास भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि.रा. राजेश सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें