फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन 262 लोगों को लगाई गई

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में कोविड का वैक्सीन लगती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र में पांच स्थानों पर कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराने के बाद पहली एवं दूसरी डोज दी गई। सुबह से ही लोग वैक्सीन लगवाने स्वास्थ केंद्रोें पर पहुंचने लगे थे। बरुइन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवैथा अभईपुर बेटाबर और नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में 109 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन में 68 तथा देवैथा अभईपुर बेटाबर में 85 सहित कुल 262 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर पर्याप्त वैक्सीन है और पंजीकरण के बाद किसी को वापस नहीं जाने दिया जा रहा है। एक वैक्सीन की बोतल खुलने के बाद करीब 10 लोगों को डोज लगता है। आखिर में आए लोगों के साथ कुछ परेशानी हो रही है लेकिन इन लोगों को भी अगले दिन बुलाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला एएनएम कमला यादव सीएचओ ऊषा पाल सीएचओ पूनम कुशवाहा वार्ड ब्वाय महेंद्र सिंह गौतम श्रीकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें