फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दौर में 545 बुजुर्गो को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरे चरण के तीसरे दौर में 18 सरकारी अस्पतालों पर विशेष टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें 545 बुजुर्गो को नि:शुल्क टीका लगाया गया। वहीं टीके की पहली डोज लगवा चुके 961 फ्रंटलाइन तथा हेल्थवर्करों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। टीके को लेकर बुजुर्गो में काफी उत्साह रहा। एसीएमओ तथा नोडल अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में तीसरे दौर में नौ हजार 876 बुजुर्गो को टीका लगना था, इसके सापेक्ष 545 बुजुर्गो केे टीका लगाया गया। जबकि दूसरे डोज में 1347 हेल्थवर्करों को टीके की दूसरी डोज दी जानी थी, लेकिन 961 हेल्थवर्करों ने टीका लगवाया। बताया कि बाराचवर में 570 के सापेक्ष नौ, भदौरा में 630 के सापेेक्ष 25, बिरनो में 465 के सापेक्ष 21, देवकली में 635 के सापेक्ष नौ, जखनिया में 620 के सापेक्ष 39, करंडा 402 के सापेक्ष 121, कासिमाबाद में 680 के सापेक्ष 33, सादात में 595 के सापेक्ष शून्य, मनिहारी में 610 के सापेक्ष 35, मरदह में 520 के सापेक्ष आठ, मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर में 725 के सापेक्ष 30, रेवतीपुर में 502 के सापेक्ष 21, सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 660 के सापेक्ष 48 बुजुर्गो ने टीके की पहली डोज लगवाई। वहीं, शुभाकरपुर में 590 के सापेक्ष 51, जिला अस्पताल में 453 के सापेक्ष 53 टीकाकरण जबकि गोड़उर सीएचसी में 532 के सापेक्ष चार तथा जमनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 740 के सापेक्ष 38 बुजुर्गो ने टीका लगवाया। जबकि इन्हीं केंद्रों पर दूसरे डोज के लिए आयोजित टीकाकरण में 1347 के सापेक्ष 961 हेल्थवर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें