फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उत्तम को तीसरी बार जूनियर इंडिया टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
भुजेहुंवा गांव के विष्णुकांत सिंह भी मिडफिल्डर खिलाड़ी के रूप में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मौधा। जर्मनी के डसेलफोर्ड में चार देशों के बीच 18 से 22 अगस्त के बीच होने वाले टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी गई। इसमें करमपुर गांव के उत्तम सिंह को टीम का तीसरी बार कप्तान बनाया गया है। वहीं क्षेत्र के भुजेहुंवा गांव के विष्णुकांत सिंह को भी मिडफील्डर खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।
उत्तम सिंह ने करमपुर गांव स्थित मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी से प्रशिक्षण पाया है वहीं विष्णुकांत अठगांवा के एलएसडीएस स्टेडियम की नर्सरी से ककहरा सीखे खिलाड़ी हैं। मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने उत्तम सिंह के तीसरी बार कप्तान बनाए जाने पर चयनकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उत्तम सिंह देश के करिश्माई खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एलएसडीएस स्टेडियम के प्रबंधक डा. कैलाश सिंह ने कहा है कि विष्णुकांत सिंह खेल नीति निराली है। दो खिलाड़ियों के एक साथ ही देश की टीम में चयनित होने पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें