फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट आफ द ईयर बने उत्कर्ष तिवारी और सुप्रिया यादव

विज्ञापन
सेवठा सिगेंरा गांव स्थित एमआरडी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह में मौजूद छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। एमआरडी पब्लिक स्कूल सेंवठा में 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीनाथ यादव एवं प्रधानाचार्य सनोवर फिरदौस ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्टूडेंट आफ द ईयर का खिताब उत्कर्ष तिवारी एवं सुप्रिया यादव को मिला। विद्यालय की तरफ से मिस एमआरडी के रूप में 12वीं कक्षा की सुधा सिंह एवं इसी कक्षा के दुर्गेश सिंह का मिस्टर एमआरडी के रूप में चुनाव किया गया। विद्यालय के अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मधु यादव, मनीषा, अभिलाषा, जया, रिंकी, दीक्षा, नीलिमा आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संचालक अजीत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें