सुहवल गांव स्थित इंटर कालेज के खेल मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 52वीं अंतर्राज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित है।
सोमवार की शाम खेले गए अंतिम सेमीफाइनल में उसिया ने पखनपुरा को दिलचस्प मुकाबले में 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। मध्यांतर से पहले मैच के 17वें मिनट में उसिया के राजू ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। टीम ने अपनी बढ़त को मध्यांतर तक कायम रखा। इसके बाद शुरू हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने पर उसिया ने बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा एवं कमेंट्री सुरेंद्रनाथ राय ने की। संवाद