फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टाउनहाॅल मैदान में पांच करोड़ से बनेगा अर्बन प्लाजा

विज्ञापन
शहर के टॉउन हॉल स्थित नगर पालिका का पूराना कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर में अर्बन प्लाजा का निर्माण होगा। इसके निर्माण पर पांच करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। शासन की ओर से इसके निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसका निर्माण टाउनहाॅल मैदान में होगा। कागजी कवायद तेज हो गई है। अर्बन प्लाजा नगर का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण होने से नगर के पूर्वी हिस्से में विकास का द्वार खुलेगा। विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। अर्बन प्लाजा का निर्माण कार्य सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) कराएगी। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत अर्बन प्लाजा के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव भेजने के कुछ महीने बाद इसको सैद्धांतिक मंजूरी शासन स्तर पर मिल गई थी, लेकिन बजट नहीं जारी हुआ था। इधर, बीच शासन की ओर से बजट जारी होने के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एक से दो महीने में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अर्बन प्लाजा के तहत टाउनहाॅल मैदान में सुव्यवस्थित तरीके से विभिन्न प्रकार के बाजार को विकसित किया जाएगा। साथ ही पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें