फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली बिल नहीं जमा करने पर 701 उपभोक्ताओं जारी हुई आरसी

Fri, 20 Jan 2023 06:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

विद्युत उपकेंद्र नंदगंज के क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल समय से जमा नहीं करने से भारी बकाया को लेकर एसडीओ कार्यालय नंदगंज द्वारा कुल 701 उपभोक्ताओं पर आरसी जारी किया गया है।
विज्ञापन
Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत उपकेंद्र नंदगंज के क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल समय से जमा नहीं करने से भारी बकाया को लेकर एसडीओ कार्यालय नंदगंज द्वारा कुल 701 उपभोक्ताओं पर आरसी जारी किया गया है। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत बिल के एक लाख से ऊपर के बड़े-बड़े बकायेदार पड़े है।

विज्ञापन


उन्हें कई बार बकाया बिल को जमा करने को कहा, लेकिन न तो वह जमा कर रहे थे और न कार्यालय में आकर बकाये बिल के बारे में समझना चाह रहे थे। बकाये बिल के वसूली को लेकर उच्च अधिकारियों के दबाव को लेकर बकाया बिल को जमा करने के लिए उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी काटी गई है।

उन्होंने कहा कि शुरु में 233 उपभोक्ता एवं बाद में 468 उपभोक्ताओं के खिलाफ कुल 701 आरसी काटी गई है। इसी क्रम में गत वर्ष 2019 एवं 2020 में काटी गई आरसी को तहसील के माध्यम से वसूली का कार्य चल रहा है। शायद अभी अधिकांश लोग शासन द्वारा बिजली बिल जमा करने में मिलने वाली छूट की आशा में पड़े है।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि हमारा कनेक्शन कटने तथा मकान आदि बेच देने के बाद भी बिजली बिल हमारे नाम से जोड़कर भेजी गई है। फिलहाल विद्युत विभाग द्वारा धड़पकड़ के भय से लोगों में अपनी बिजली बिल समय से जमा करने में तेजी आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें