फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यूपी पुलिस और टाई ब्रेकर के जरिए आर्मी पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में 27वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेजबहादुर सिंह स्मारक पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला गया। इसमें यूपी पुलिस और टाई ब्रेकर के जरिए आर्मी ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहला मैच आर्मी और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के बीच हुआ। इसमें आर्मी की ओर से जयदीप ने छठवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके कुछ देर बाद विरोधी टीम के त्रिलोकी ने गोल किया। आर्मी के सुरजीत ने 25वें और जयदीप ने 48वें मिनट में एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया। जवाब में लखनऊ के विजय ने 42वें और त्रिलोकी ने 55वें मिनट में गोल किया। खेल के आखिरी क्षणों में आर्मी के गगनदीप के 58वें मिनट में किए गए गोल का जवाब लखनऊ के त्रिलोकी ने 60वें मिनट में गोल दागकर दिया। अंततः मैच का निर्णय टाई ब्रेकर के जरिए हुआ जिसमें आर्मी की टीम ने लखनऊ को 4-2 के अंतर से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में यूपी पुलिस की टीम ने करमपुर को 3-2 से हराया। इसमें यूपी पुलिस के अमित ने 18वें, अंकित ने 50वें और गगन ने 53वें मिनट में कुल तीन गोल किए। जबकि करमपुर की ओर से 53वें मिनट में नीरज और 58वें मिनट में आकाश सिर्फ दो गोल ही कर सके।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें