थाना क्षेत्र के गोदईसया गांव के अंडरपास के पास रविवार की शाम साढ़े छह बजे वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली कृषक एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रेलवे लाइन पकड़ कर अपने घर जा रहा था और कृषक एक्सप्रेस के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, लेकिन अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई है।