फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय विक्षिप्त अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला एक हप्ते से महराजगंज बाजार में घुमती दिखाई दे रही थी। लोगों से भीख मांगती थी। हेतिमपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महराजगंज चौकी इंचार्ज रामाश्रय यादव ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गए, लेकिन सफलता न मिलने पर मर्चरी हाउस भेजवा दिया। ऐसे में पुलिस टीम महिला के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें