औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर-सादात मार्ग स्थित पुलिया के पास सोमवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाेलेरो सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज के वाराणसी भेजा गया। बोलेरो में सवार सभी लोग कर्नाटक से वाराणसी तीर्थ यात्रा पर आए थे और वाराणसी में जांगमबाड़ी मठ में दर्शन पूजन के बाद नेपाल के काठमांडू जा रहे थे।
कर्नाटक से आठ लोगों बीते 28 जून को वाराणसी आया था। वाराणसी में कुछ दिन रुकने के बाद सभी लोग बोलोरो से काठमांडू के लिए निकले थे। देर रात होने पर चालक को नींद आने लगी। चालक ने बोलेरो को सड़क के किनारे लगा दिया। सभी यात्री विश्राम करने लगे। रात करीब एक बजे किसी अज्ञात वाहन ने उक्त वाहन में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो हवा में उछलकर सड़क के किनारे पलट गई। घायलों में दो महिलाएं गिरिजा देवी (50) और कमला देवी(56) की स्थिति गंभीर बनी हुई है़, जबकि चालक सहित छह लोग खतरे से बाहर हैं।