फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्रदर्शन: कोई बना टाटा, बिरला तो कोई अंबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मनिहारी ब्लाक क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के ग्रामीणों ने रविवार को कुछ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वजह, पिछले नौ वर्षों से इस गांव में एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने अपने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। किसी के तख्ती पर अंबानी, अदाणी तो किसी की तख्ती पर टाटा और बिरला लिखा था।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा लगता है, जैसे हमारे गांव को देश का सबसे समृद्ध गांव मान लिया गया है। इसीलिए अब तक गांव के किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। हकीकत यह है कि हम मजदूरी करने वाले लोग झोपड़ी में रहते हैं। इसके बावजूद सरकार ने हम सभी लोगों को अदाणी और अंबानी मान लिया है। शायद, इसी कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू हुई है, तब से हरिहरपुर गांव में एक भी आवास किसी को नहीं मिला है। गांव की आबादी लगभग सात हजार है। यहां काफी अधिक संख्या में गरीब लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से पूछने पर जानकारी मिलती है कि किसी कर्मचारी की गलती की वजह से पोर्टल पर इस गांव का नाम नहीं चढ़ पाया। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन नतीजा सिफर निकला। कच्चे घरों और झोपड़ियों में जहरीले कीड़े-मकोड़े रहते हैं। इसके कारण लोग अब पेड़ों पर मचान बनाकर रह रहे हैं। जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गांव के पात्रों को नहीं दिया गया तो जिला मुख्यालय पर पत्रक सौंपा जाएगा। इस मौके पर सुनील राम, सल्टू राम, दीपक चौहान, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें