फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्ट शहीदों का बलिदान अविस्मरणीय : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद पार्क में बृहस्पतिवार को आयोजित 18 अगस्त 1942 को शहादत देने वाले अमर शहीद डा. शिवपूजन राय सहित अष्ट शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद पार्क में उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद हवन-पूजन कर शहीद स्मृति भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों की याद में झांकी सजी और शहीदी ध्वज जिसे फहराते हुए शहीदों ने अपना बलिदान दिया था, का अनावरण हुआ।
विज्ञापन

अमर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इस पार्क में शहादत देने वाले सभी नौजवान किसान पुत्र थे। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी की लड़ाई में बलिया और गाजीपुर का अहम योगदान रहा है। वर्ष 1857 में बलिया के मंगल पांडेय ने आजादी का बिगुल फूंका तो 1942 में बैरिया, बलिया और मुहम्मदाबाद की शहादत बेमिसाल थी। उन्होंने अष्ट शहीदों की याद में 51 लाख की लागत से एक सभागार और लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा किया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के पुत्र अभिनव सिन्हा ने कहा कि शेरपुर के नौजवानों की शहादत की वजह से ही आज हम स्वतंत्र हैं। उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हमें कार्य करना चाहिए। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, बृजेंद्र राय, सचिदानंद राय चाचा, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, पूर्व प्रमुख चंदा यादव, रामायण सिंह यादव, फेंकू सिंह यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, उमाशंकर राय, पीयूष राय, शशांक राय, रविंद्रनाथ राय, सतीशचंद्र राय, संदीप गुप्ता, डा. राहुल राय, जयप्रकाश राय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सचिव रामाज्ञा राय एवं संचालन चौधरी दिनेशचंद्र राय ने किया। संयोजक आनंद राय सांकृत ने आभार प्रकट किया।
छात्रों ने चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को उकेरा
मुहम्मदाबाद। शहीद दिवस पर शहीद पार्क में संभावना कला मंच की तरफ से चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। डा. एमए अंसारी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को उकेरा गया था जिसे लोगों ने खूब सराहा। कला शिक्षक राजकुमार सिंह की देखरेख में छात्राओं ने आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के चित्रों को अपनी तूलिका से ऐसा उकेरा था कि जो भी देखता उसे देखकर प्रशंसा किए बगैर नहीं रह पाया।
विज्ञापन

शेरपुर की शहादत बेमिसाल
मुहम्मदाबाद। शहीदों के गांव शेरपुर में बने शहीद पार्क में शहादत की वर्षगांठ पर शेरपुर खुर्द एवं शेरपुर कला के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने झंडारोहण कर किया। मुख्य अतिथि संजय शेरपुरिया ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण करने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शेरपुर की शहादत बेमिसाल है। ऐसा उदाहरण विश्व में नहीं मिलेगा। जहां एक ही गांव के आठ नौजवानों ने देश को आजाद कराने के लिए एक साथ शहादत दी। डॉ. राहुल राय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद हमारी अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम में पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज, शहीद संस्मरण इंटर कालेज, किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं परिषदीय विद्यालयों के सभी छात्र एवं छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा में सचिव सूर्यभान राय, विजयशंकर राय, हेमनाथ राय, कृष्णमुरारी राय, रामबली राय, डा. आलोक राय, मनीष कुमार राय, अजयशंकर राय, सिंटू राय, जयशंकर राय, विभा राय, अनूप यादव, बुचु बाबा, श्रीराम जायसवाल, रतन राय, नीरज राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बालाजी राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें