फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंडर-19 के खिलाड़ियों का ट्रायल नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं पुरुष के अंडर-16, अंडर-19 वर्ग के खिलाडियों के ट्रायल की तिथि की घोषणा कर दी गई है। गाजीपुर डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल को गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में बलिया तथा गाजीपुर के महिला एवं पुरुष के अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। बताया कि 11 अप्रैल को बलिया तथा गाजीपुर के अंडर-19 वर्ग में अंतर जनपदीय मैच कराया जाएगा। उसी दिन गाजीपुर मंडल के पदाधिकारी तथा बतौर चयनकर्ता वरिष्ठ रणजी खि़लाड़ी की उपस्थिति में मऊ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मऊ के महिला एवं पुरुष के अंडर-16, अंडर-14, अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। बताया कि अंतिम दिन 12 को नेहरू स्टेडियम में बलिया तथा गाजीपुर की महिला एवं पुरुष के अंडर-16 का अंतर जनपदीय मैच खेला जाएगा। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्न करने वाले खिलाड़ियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा। संस्था के मुख्य संरक्षक तथा अपेक्स कॉउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यूपीसीए से अनुमति मिलते ही अंडर-14, अंडर-25 तथा रणजी ओपन वर्गों के ट्रायल की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें