फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक-खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में चालक एवं खलासी घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नगर से जिला मुख्यालय के तरफ जा रही पिकअप अनियंत्रित हो कर बिजली के खंभे से टकरा गई और सड़क के किनारे पलट गई। इससे पिकअप में रखा सारा सामान सड़क पर बिखर गया और चालक सहित खलासी घायल हो गया। आस पास के लोगों ने आनन-फानन में घायल चालक बबलू (40) एवं खलासी गोलू (20) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ने बताया कि रहमान अंसारी ठेकेदार के द्वारा तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में लगभग एक सप्ताह से खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी चल रहा था। पिकअप में सामान लादकर रसड़ा जा रहा था। इसी दौरान हरपुर के पास अनियंत्रित होकर बिजली की पोल में टकरा कर पलट गई। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि बिजली विभाग का खंभा टूटा है। इसकी क्षतिपूर्ति ली जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें