फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, क्रेन चालक की मौत

विज्ञापन
कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर बड़ौरा चट्टी के पास सड़क हादसे में मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी--- मृतक महे
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरा चट्टी से पहले कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात एक अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक क्रेन चालक की मौत हो गई। वह अहमदाबाद से चार- पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। वहीं गंभीर रूप से घायल साथी का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी महेंद्र राजभर ने तहरीर देकर सूचना दी कि बृहस्पतिवार की देर रात उनका पुत्र उपेंद्र राजभर (25) अपने दोस्त विजय राजभर (23) के साथ कार से कासिमाबाद गया था। कार चालक योगेश यादव चला रहा था। कासिमाबाद से वापसी में कासिमाबाद- मऊ मार्ग स्थित बड़ौरा चट्टी से पहले कार्य अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में उपेंद्र राजभर और विजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान उपेंद्र की मौत हो गई जबकि विजय की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पिता महेंद्र राजभर ने बताया कि उपेंद्र राजभर गुजरात के अहमदाबाद में क्रेन का चालक था। चार-पांच दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें