फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उमर अंसारी को कोर्ट से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
उमर अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गाजीपुर। परिवार की कुर्क संपत्ति को बचाने के लिए कागजात पर अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में उमर अंसारी को राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद स्थित जूडिशियल कोर्ट में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उमर अंसारी को पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन की जूडिशियल कस्टडी रिमांड पर फिर जेल भेज दिया गया। वह 10 दिन से जिला जेल में बंद हैं। उमर अंसारी आईएस 191 के सरगना रहे मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे हैं। उन्हें गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक निवास से पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अपने परिवार की कुर्क संपत्ति बचाने के लिए उमर अंसारी ने 50 हजार की इनामी अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कर कागजात अदालत में दाखिल कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उमर को मुहम्मदाबाद स्थित जूडिशियल कोर्ट में पेश किया था। वहां से दस दिन के न्यायिक अभिरक्षा में रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। उमर अंसारी जिला जेल में बंद हैं। हालांकि इस दौरान उनके परिवार और कुछ करीबी भी मिलने आए। इसके बाद बृहस्पतिवार को उमर की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। वहां से फिर से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें