फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला अस्पताल में 25 वर्षों बाद शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

सार

गाजीपुर के महिला अस्पताल में 25 साल बाद अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू की गई। इससे महिला मरीजों को समय पर जांच और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। प्रशासन भविष्य में और आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में करीब 25 वर्ष बाद बृहस्पतिवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। इससे महिला मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी केंद्रों और करीब पांच किमी दूर गोराबाजार स्थित मेडिकल पुरुष अस्पताल तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 450 से 500 मरीज उपचार को पहुंचते हैं। इसमें 12 से 15 सिजेरियन प्रसव और आठ से दस सामान्य प्रसव प्रतिदिन होता है। अब तक रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए कुछ दूरी तय करके गोरा बाजार तक जाना पड़ता था। इस सेवा के शुरू होने महिला मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। यह महिला अस्पताल के लिए ऐतिहासिक कदम है। हमारी प्राथमिकता हमेशा से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से प्रसूताओं और महिला मरीजों को समय पर जांच मिल सकेगी और अनावश्यक असुविधा से राहत मिलेगी। बताया कि आने वाले समय में महिला अस्पताल में और भी आधुनिक सुविधाएं शुरू होंगी। इसको लेकर भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर तैयारियां शुरू कर दी गई है। खासकर जांच की पूरी सुविधा शुरू करने के लिए भी ठोस कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें