फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान कर रहे दो युवक डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां घाट पर नागपंचमी के दिन मंगलवार की सुबह गंगा में स्नान करते समय दो युवक डूब गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ दोनों की तलाश मेें जुटी रही। दोनों अपने-अपने घरोंक के इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन

डुहियां गांव निवासी संजय राय का इकलौता पुत्र विशाल (18) और कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवतपाली निवासी छात्र शिवम राय (18) जन्म से ही अपने नाना परमेश्वर राय डुहियां रहकर पढ़ता था। नागपंचमी पर्व पर विशाल, शिवम और विकास गांव के सामने घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों मित्र अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी के सहारे तीनों को बचाने की कोशिश में लगे। विकास तो लाठी के सहारे किसी तरह बचकर गंगा से निकल गया, लेकिन शिवम और विशाल नदी में डूब गए। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने एक साथ इंटर की परीक्षा इस वर्ष पास की थी। बताया कि विशाल ने एक दिन पहले बीसीए में दाखिला कराया था जबकि शिवम को बीसीए में दाखिले लेने जाना था। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि स्नान करने के दौरान नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें