फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में घायल दो युवकों की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सोमवार को बिहार के कैमूर जनपद के नुआंव थाना क्षेत्र स्थित अकोली गांव का वीरेंद्र राम (30) साइकिल से जमानिया बाजार जा रहा थे। कुसी गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही साइकिल सवार वीरेंद्र राम ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार बूढ़ाडीह गांव निवासी राहुल राम का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने वीरेंद्र का शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक ठेले पर बादाम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की पत्नी उर्मिला, पुत्री सिंधु, चंपा, पुत्र नीलेश और निरंजन का रोने से गांव में मातम पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शादियाबाद संवाददाता के अनुसार मनिहारी निवासी मुकेश कुमार (30) चचेरे भाई अरमान के साथ तीन दिन पूर्व बाइक से ससुराल टाड़ा बैरक जा रहा था। दौलत नगर चट्टी से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे दोनों गिर गए। वाहन के पहिए से मुकेश का पैर कुचल गया था। वहीं चचेरे भाई अरमान को भी चोट आई थी। सिर में गंभीर चोट लगने और दाहिना पैर कुचलने से गंभीर रूप से घायल मुकेश को उपचार के लिए परिवार के लिए मऊ एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सोमवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूनम, पुत्र किशन और सुमित के रोने से मातमी सन्नाटा पसर गया। युवक परिवार में इकलौता कमाऊ था। इस संबंध में शादियाबाद थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें