फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में नहा रहे दो युवक डूबे, एक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करने पहुंचे दो युवक नहाने के दौरान डूबे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा घाट पर मंगलवार को अंतिम संस्कार करने गए दो युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गये। दोपहर में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी थी।
बरेसर थानान्तर्गत खारा बरेजी ग्राम निवासी अशोक कुशवाहा की माता शारदा देवी का निधन सोमवार की रात्रि में हो गया था। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार एवं गांव के लोग मंगलवार को सुल्तानपुर गंगा तट पर आये थे। मुखाग्नि के बाद साथ में आये लोग गंगा में नहाने चले गये जिसमे तारकेश्वर सिंह (35) पुत्र मंगला सिंह डूबने लगा। उसकी मदद की गुहार सुनकर बगल में स्नान कर रहा अमन कुशवाहा (18) उसे बचाने चला गया और वह भी डूबने लगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों के डूबने की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डाल कर दोनों युवकों को नदी से बाहर निकालने के लिए खोजबीन शुरू कर दिया।
दोपहर करीब 2 बजे गोताखोरों ने जाल के माध्यम से तारकेश्वर सिंह के शव को खोज कर बाहर निकाल लिया। उसके बाद वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और अमन कुशवाहा को खोजने में जुट गई। दोनों युवकों के डूबने की खबर मिलते ही नदी किनारे काफी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी रोते बिलखते गंगा तट पर पहुंच गये।
मृतक तारकेश्वर सिंह राजस्थान में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे और लगभग पांच माह पूर्व गांव आकर खेती बारी का काम कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनकी मां सीता सिंह, पत्नी रीमा सिंह, पुत्री अनन्या सिंह और पुत्र अनुराग सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था।
वहीं अभी अमन कुशवाहा का पता नहीं चल सका था। अमन कुशवाहा के पिता रामभजन कुशवाहा की पिछले साल मौत हो गई थी। वह बरेजी अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उसके डूबने की खबर मिलते ही उसकी माता कुसुम देवी एवं बहन अन्नू दहाड़े मार कर बिलखने लगी। अमन अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था।
सूचना पर तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, कोतवाल घनानंद त्रिपाठी, एसएसआई राजीव त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर गए और डूबे युवकों की तलाश के लिए तत्काल गोताखोरों को बुलवाया। हालांकि, अभी अमन का पता नहीं चला है। जबकि मृतक तारकेश्वर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
000
(फोटो भी)
गंगा में नहाते समय बालक गहरे पानी में समाया
गहमर। स्थानीय गांव के नरवा घाट पर मंगलवार की दोपहर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करते हुए बालक गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घाट पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से बालक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
स्थानीय गांव के पूर्वी दलित बस्ती निवासी मोहित राम पुत्र ज्योति प्रकाश राम (11 ) मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे अपने दोस्तों के साथ नरवा (नारायण घाट) स्नान करने गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण मोहित गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चला गया था। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने अपने स्तर से प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना जैसे ही गांव में उसके परिजनों को मिली घाट पर रोते बिलखते पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन समाचार लिखे जाने तक बालक का कुछ पता नहीं चल पाया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि नरवा घाट पर एक बालक के डूबने की सूचना मिली है। फोर्स घाट पर लगी है। बाहर से भी गोताखोरों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें