फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा-बिहार बार्डर कर्मनाशा पुल से मंगलवार की देर रात पुलिस टीम ने चोरी की दो बाइक बरामद करने के साथ ही दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा और दो कारतूस के अलावा निशानदेही पर तीन बाइक भी बरामद किया गया। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम बारा-बिहार बार्डर कर्मनाशा पुल से रेवतीपुर थाना के नवली गांव निवासी दिलीप चौहान के पास से एक तंमचा और दो कारतूस बरामद की। इस दौरान दूसरे आरोपी संतरामगंज भदौरा निवासी मनोज ठठेर को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। जबकि उनकी निशानदेही पर तीन और बाइक बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें