फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानिया स्टेशन से दो टिकट दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर एवं अपराध सूचना शाखा दानापुर की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जमानिया स्टेशन से दो दलालों को गिरफ्तार कर तीन तत्काल टिकट बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी यात्रियों को एक टिकट 500 से एक हजार रुपये अधिक लेकर बेचते थे। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न प्रांतों से आए यात्री अब लौट रहे हैं। इधर ट्रेनों में आरक्षित टिकट न मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाकर स्टेशन पर सक्रिय दलालों तत्काल टिकट बनवाकर प्रत्येक टिकट पर 500 से एक हजार रुपये वसूल रहे हैं। आरक्षित टिकट को लेकर चल रहे खेल पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ एवं अपराध सूचना शाखा दानापुर की टीम सुबह 10 बजे पहुंची। इसी दौरान दो व्यक्ति सुबह 10.01 बजे तत्काल टिकट लेकर निकले दिखाई पड़े।
उन्हें शक के आधार पर रोककर पूछताछ किया तो दोनों के पास बरामद तत्काल टिकट के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम जमानिया कोतवाली के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रह्लाद कुमार के पास से दो तत्काल टिकट बरामद किया। इसका मूल्य 10360 और दूसरे ने अपना नाम चित्रसेन सिंह निवासी जलगांव थाना धीना जिला चंदौली के पास से 8440 रुपये का एक तत्काल टिकट बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि त्योहारी सीजन का फायदा उठाकर प्रत्येक टिकट पर एक यात्री से 500 से 1000 ज्यादा लेकर टिकट को बेचते हैं। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें