थाना क्षेत्र के मौधा गांव में रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो चोरों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौधा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई पड़े। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों ने अपना नाम जौनपुर के चंदवक थाना के तरांव गांव निवासी बबलू राजभर और सत्यम राजभर बताया। पास से चोरी की एक बाइक, एक बैग में कागजात, चाबी का गुच्छा और आठ हजार रुपये बरामद हुए। तलाशी लेने पर सत्यम की जेब से बारह बोर का एक तमंचा, एक कारतूस और बबलू राजभर के पास एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया है।