फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में डूबने से बाल-बाल बचे दो किशोर, साथी ने दिखाई सूझबूझ

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। तुलसीपुर गंगा तट पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा बच गया। वेदी बनाने गए दो किशोर गहरे पानी में बहने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद उनके साथी अविनाश बिंद ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए दोनों को डूबने से बचा लिया। अविनाश बिंद ने बताया कि दीनापुर निवासी गुड्डू शर्मा अपने दो साथियों के साथ गंगा तट पर छठ पूजा की वेदी बनाने गया था। कार्य समाप्त होने के बाद वे स्नान करने लगे। इसी दौरान गुड्डू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका एक साथी भी पानी के तेज बहाव में फंस गया। स्थिति बिगड़ते देख किनारे नहा रहा अविनाश बिंद तुरंत नदी में कूद पड़ा। उसने एक अन्य युवक की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गौरतलब है कि बीते रविवार को अमवां सिकंदरपुर घाट पर भी ऐसा ही हादसा हुआ था। आठ लोग गंगा में डूब गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोगों को मल्लाह बलिराम चौधरी ने बचा लिया था। छठ पूजा समितियों और स्थानीय समाजसेवियों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें