फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनों का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली व छठ त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। साथ ही हडपसर (पुणे)-गाजीपुर सिटी पूजा विशेष गाड़ी का संचालन भी किया जाएगा। दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। मुंबई से 19, 23, 27 व 31 अक्तूबर व गाजीपुर सिटी से 20, 24, 28 अक्तूबर व 1 नवंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) गाड़ी का संचालन किया जाएगा। 01045 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गाजीपुर सिटी पूजा विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से सुबह 07.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन जबलपुर से रात 01.35 बजे छूटकर औड़िहार से शाम 05.10 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी शाम 06.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01046 गाजीपुर सिटी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) पूजा विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से रात 08.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 09.55 बजे खुलकर दूसरे दिन वाराणसी जंक्शन से रात 01.20 बजे खुलकर तीसरे दिन भुसावल से रात 12.30 बजे खुलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) सुबह 08.20 बजे पहुंचेगी। गाड़ी में शयनयान श्रेणी/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18, एसएलआर के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें शयनयान श्रेणी के कोच अनारक्षित श्रेणी तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसी क्रम में हडपसर (पुणे)-गाजीपुर सिटी पूजा विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें