कासिमाबाद। आबकारी विभाग तथा कासिमाबाद थाना पुलिस ने शनिवार की शाम शराब को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने एक कार से शराब की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेरुकहीं पुलिया के पास एक कार में शराब की खेप मिलने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। सूचना पर कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव, थानाध्यक्ष बरेसर शशिचंद्र चौधरी, आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। यहां कार की तलाशी में 458 शीशी देशी शराब तथा दो किलोग्राम यूरिया के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की शिनाख्त विनोद पाल तथा नवीन कुमार यादव निवासी सिउरी अमहट थाना बरेसर के रूप में हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया।