जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन पेट्रोल पंप के पास दो तस्करों को 100 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूछताछ के बाद चालान कर दिया। पुलिस देर रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन कि चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बरूईन गांव स्थित पेट्रोल टंकी के पास से दो लोग देसी शराब लेकर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। चौकी प्रभारी बालेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो तस्करों को पकड़ लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के रामगढ़ थाना के नोनार गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह एवं थाना क्षेत्र के बरूईन गांव निवासी विष्णु वर्मा को 100 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया है। शराब बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे। संवाद