फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो तस्कर गिरफ्तार, सात मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तेजपुरा ग्राम पंचायत भवन के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि एक पुलिस के चकमा देकर फरार हो गया। उनकी निशानदेही पर चार पहिया वाहन से सात मवेशी बरामद किए गए। मवेशियाें को वध के लिए पश्चिमी बंलाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। पुलिस ने सुबह करीब 4.40 बजे तेजपुरा गांव के ग्राम पंचायत भवन के पास एक पिकअप से सात मवेशी बरामद किए। जिन्हें पश्चिमी बंगाल वध के लिए ले जाया जा रहा था। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम बृजेश यादव निवासी टड़या की मठिया थाना नरही जनपद बलिया और महबूब अहमद उर्फ पेंटर निवासी नसीराबाद खुर्द थाना हलधरपुर जनपद मऊ बताया। जबकि तीसरा तस्कर मनोहर यादव निवासी महेशपुर चट्टी थाना नोनहरा भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तस्करों का चालान कर दिया गया। तीसरे आरोपी तस्कर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें