फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष फिर आमने-सामने, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जखनिया ब्लाक के आठ बीडीसी सदस्यों के पैसा वापसी और प्रमाणपत्र वापस दिलाने के मामले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया। मामले में 24 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में पुलिस ने चालान किया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावशाली व्यक्ति के कुछ लोग भड़ेवर गांव स्थित बीडीसी दिनेश राम के घर पहुंचे और उनके पिता को धमकाते हुए अपने गाड़ी में बैठकर चलने के लिए कहा। पिता के सूचना देने पर बीडीसी पुत्र दिनेश और भाजपा नेता डा.संतोष यादव ने सूचना भुड़कुड़ा कोतवाल अनुराग कुमार एवं एसपी ग्रामीण को फोन पर दी। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने दोनों पक्षों को कोतवाली चलने को कहा। इस पर भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच चुके थे। वहीं उनके समर्थक की एक गाड़ी पीछे रह गई थी। जखनिया पुरानी तहसील गेट के सामने दूसरे पक्ष के लोग उसे रोककर बहस करने लगे। इसी दौरान मारपीट होने लगी। वहीं एक पक्ष के लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के भतीजे पर रायफल तानने का भी आरोप लगाया। सूचना पर क्षेत्रधिकारी भुड़कुड़ा गौरव कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी जखनिया सूरज यादव मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। सीओ भुड़कुड़ा गौरव कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के सत्येंद्र सिंह उर्फ मसाला सहित 12 समर्थकों एवं दूसरे पक्ष के डा. संतोष यादव सहित 12 समर्थकों का 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें