दिलदारनगर नगर पंचायत में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर के विभिन्न वार्डो में शनिवार के दिन सेवराई के उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद ने अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के साथ नगर मेें अभियान चलाया। जिसमे सरजू सिंह मार्केट से लेकर सब्जी मंडी तक छापामारी किया गया। इस अभियान में टीम द्वारा चार दुकानों पर छापामारी किया गया। जिसमे दो दुकानदार के पास दो बोरी प्रतिबंधित प्लास्टिक की सामग्री बरामद कर जप्त किया गया। वही कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। जिसमें दो दुकानदार सनी और बिहारी पर 25, 25 हजार रुपया प्रत्येक पर जुर्माना वसूल किया गया। इस पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। अगर कोई दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिनों में सामानों का क्रय विक्रय करते हुए मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जाएगा।