फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह ई-टिकट के साथ दो चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। औडि़हार आरपीएफ के प्रभारी नरेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को आजमगढ़ जिले के निजामाबाद बाजार स्थित जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान अनिल मौर्या एवं अरविंद मौर्य को आईआरसीटीसी की साइट पर पर्सनल यूजर से रेल टिकटों के तत्काल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर अवैध व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से 6880 कीमत की 13 ई-टिकट भी बरामद कर लिया। निरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध टिकट का व्यापार करने वालों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध ई-टिकट सहित दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें