गाजीपुर। डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य नहीं करने वाले 11 ब्लॉक के 20 रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई चल रही है। इनमें से करंडा विकास खंड के दो गांवों के दो रोजगार सेवक की सेवाएं संबंधित ग्राम पंचायतों की ओर से समाप्त कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय ने बताया कि डिजिटल क्राॅप सर्वे नहीं करने, सरकारी कार्यों में व्यवधान, उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के साथ अन्य कर्मचारी को गुटबाजी करना, अनावश्यक धरना-प्रदर्शन करना, नरेगा एवं पंचायत में सरकारी धन का दुरुपयोग करने में लिप्त जैसे कार्यों में शामिल रहने के कारण सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि करंडा ब्लॉक के सवरन और करंडा के एक-एक पंचायत सहायकों की सेवा ग्राम पंचायत की ओर से समाप्त कर दी गई है। जबकि अन्य 11 विकास खंडों के 18 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनमें विकास खंड बिरनो के तीन, देवकली,सैदपुर सादात, रेवतीपुर, मोहम्मदाबाद के दो-दो के अलावा मरदह, जखनियां, करंडा, बाराचंवर और भदौरा विकास खंड के एक-एक पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जल्द ही इनकी भी सेवा समाप्ति संबंधित ग्राम पंचायतों की ओर से कर दी जाएगी।