फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो अधिकारी रहे अनुपस्थित, मंत्री ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन रविंद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था व जनपद के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक में दुग्ध विभाग व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य महेश कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रभारी मंत्री ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियो को अपने-अपने विभागों में कुछ नवाचार करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें