फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी हॉकी टीम में मेघबरन के दो नए खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के राजकोट शहर में 2 से 9 अक्टूबर के बीच होने वाली नेशनल हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में यूपी की टीम में पहले से शामिल मेघबरन स्टेडियम करमपुर के पांच खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी विशाल यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जबकि चयनकर्ताओं के द्वारा मेघबरन स्टेडियम के ही दो नए खिलाड़ियों के शामिल कर लेने से अब करमपुर के खिलाड़ियों की संख्या छह पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

मेघबरन स्टेडियम के कोच इंद्रदेव ने बताया कि यूपी टीम में मेघबरन स्टेडियम के खिलाड़ी रहे पूर्व ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय और यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त इंटरनेशनल खिलाड़ी राजकुमार पाल को नए खिलाड़ियों के रूप में शामिल कर लिया गया है।
जिसमें ललित कुमार उपाध्याय नामचीन पूर्व ओलंपियन खिलाड़ी रह चुके हैं। उनकी अगुवाई में देश की टीम एशियन गेम में ब्रास मेडल प्राप्त कर चुकी है। जबकि दूसरे खिलाड़ी अजीत पांडे वर्ष 2016 में लखनऊ में आयोजित जूनियर विश्वकप के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।वहीं मिथिलेश राजभर वर्ष 2016, 2019, 2020 और 2021 में क्रमश: लखनऊ, ग्वालियर, झांसी और बेंगलुरु में चार बार के नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। राजू पाल वर्ष 2015 में सैफई, 2016 में लखनऊ और 2019 में ग्वालियर के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। राहुल राजभर वर्ष 2021 में भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर विश्वकप की इंडिया टीम के खिलाड़ी रहे हैं। जबकि राजकुमार पाल नेशनल टीम के तेजतर्रार फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

00
यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि यूपी की हाकी टीम में शामिल मेघबरन स्टेडियम के छह-छह खिलाड़ियों के शामिल होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मेघबरन हाकी अकादमी सफलता के नित नए आयाम गढ़ रही है।
विज्ञापन

- राधेमोहन सिंह, पूर्व सांसद व प्रबंधक, मेघबरन स्टेडियम करमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें